- Hindi News
- National
- Owaisi Slams Assam CM Sarma Brain ‘Tubelight’ No Constitution Sense | Hindu Nation PM Hindu Only
ओवैसी ने मीडिया से बात करते हुए असम सीएम के लिए टिप्पणी की
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के दिमाग में ट्यूबलाइट है। उन्होंने कहा कि सरमा को संविधान की समझ नहीं है।
ओवैसी ने शनिवार को कहा था इस देश की PM हिजाब वाली बेटी भी हन सकती है। इसके जवाब में हिमंत ने कहा था कि संवैधानिक रूप से इसे कोई रोक नहीं है। कोई भी प्रधानमंत्री बन सकता है। लेकिन भारत एक हिंदू राष्ट्र है और प्रधानमंत्री हमेशा एक हिंदू व्यक्ति ही होगा।
AIMIM प्रमुख ने मीडिया से बात करते हुए कहा- हिमंता ने संविधान की शपथ ली है। यह संविधान में कहां लिखा है? पाकिस्तान के संविधान में लिखा है कि सिर्फ एक समुदाय का व्यक्ति ही उस देश का PM और राष्ट्रपति बन सकता है। हमारे देश में बाबासाहेब अंबेडकर ने संविधान दिया। वह हिमंत बिस्वा सरमा से ज्यादा बुद्धिमान और पढ़े-लिखे थे।
ओवैसी बोले थे- मुसलमानों से नफरत करने वाली पार्टियां ज्यादा दिन नहीं चलेंगी
असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को कहा था कि एक दिन हिजाब पहनने वाली बेटी भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। जो पार्टियां आज देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का काम कर रही हैं, उनकी दुकान अब ज्यादा दिन नहीं चलने वाली। इसके जवाब में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने कहा था कि ओवैसी हिंदू राष्ट्र में ऐसे बयान नहीं दे सकते हैं। जो लोग ऐसे पदों पर बैठना चाहते हैं, उन्हें अपने इस्लामिक देशों में जाना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…

भाजपा ने ओवैसी पर सांप्रदायिक तनाव भड़काने का आरोप लगाया
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रकाश रेड्डी ने रविवार को ओवैसी पर राजनीतिक फायदे के लिए बार-बार सांप्रदायिक तनाव भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में कोई भी कट्टर धार्मिक सोच के आधार पर प्रधानमंत्री नहीं बन सकता।
रेड्डी ने कहा- एक बार फिर, हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हिजाब पहनी महिला के प्रधानमंत्री बनने के बारे में बयान दिया है। भारतीय संविधान किसी भी नागरिक को धर्म, जाति, पंथ या नस्ल की परवाह किए बिना प्रधानमंत्री बनने की इजाजत देता है।



