दिल्ली में पति के मर्डर की गवाह महिला की हत्या: हमालवरों ने सिर पर गोली मारी; 2023 में पति की भी गोली मारकर हत्या हुई थी News Junction

A forensic investigator in protective gear examines a crime scene with a magnifying glass.
  • Hindi News
  • National
  • 52 Year Old Delhi Woman Rachna Yadav Witness To Husbands Murder In 2023 Shot Dead

दिल्ली के शालीमार बाग में शनिवार को 52 साल की रचना यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रचना 2023 में अपने पति की हत्या के मामले में मुख्य गवाह थीं। परिवार के मुताबिक, रचना एक पड़ोसी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रही थीं।

घर के पास एक झोपड़ी पर हाथ-पैर धोते समय हमलावरों ने उन्हें बेहद नजदीक से गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हमलावर पहले से वहां मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, उन्हें एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें आरोपी का चेहरा साफ दिख रहा है।

पुलिस के अनुसार, दो हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे। एक आरोपी दिल्ली रजिस्टर्ड नंबर वाली स्पोर्ट्स बाइक लेकर घटनास्थल के पास इंतजार कर रहा था। दूसरे आरोपी ने फायरिंग की और साथी के साथ बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया।

इससे पहले, 2023 में रचना के पति बिजेंद्र यादव की आपसी रंजिश में गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस को शक है कि बाइक सवार दो हमलावरों में से एक, बिजेंद्र की हत्या के मामले में भी संदिग्ध रहा है। पुलिस CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *