मार्केट एक्सपर्ट्स को इंडिया की ग्रोथ स्टोरी पर भरोसा, कहा-ट्रंप की पॉलिसीज का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा News Junction

entrepreneur, idea, competence, vision, goal, marketing, plan, begin, start-up, career, man, career ladder, silhouette, rise, above, development, success, curriculum vitae, way of life, boom, ascent, progress, come forward, lifestyle, statistics, diagram, graphic, stock exchange, trading floor, business, currency, finance, financial crisis, financial world, company, business people, business dealings, win, capital, economist, kaufmann, people, young, corporate, work, freelance, freelancer, marketing, marketing, success, success, business, business, business, business, business, finance, finance

ज्यादातर एक्सपर्ट्स का मानना है कि ट्रंप की पॉलिसी के बावजूद इंडिया की ग्रोथ अच्छी बनी रहेगी। वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद 2026 में भी इंडियन मार्केट्स का रिटर्न 10-12 फीसदी रह सकता है। उन्होंने कहा कि इंडिया की ग्रोथ को सरकार की पॉलिसी का सपोर्ट मिला है

मार्केट एक्सपर्ट्स को इंडिया की ग्रोथ स्टोरी पर पूरा भरोसा है। उनका मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पॉलिसी की वजह से जियोपॉलिटिकल रिस्क बढ़ने के बावजूद इंडिया का प्रदर्शन बेहतर बना रहेगा। इस पर शॉर्ट टर्म के उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ेगा। मार्केट एक्सपर्ट्स ने 9 जनवरी को मुंबई में आयोजित सीएफए सोसायटी इंडिया इनवेस्टमेंट कॉन्फ्रेंस में ये बातें कहीं।

2025 के मुकाबले बेहतर रहेगा 2026

Carenlian Asset Managers के विकास खेमानी ने कहा, “मेरा मानना है कि 2025 के मुकाबले 2026 बेहतर रहेगा। पिछला साल कंसॉलिडेशन का साल था।” उन्होंने कहा कि हर दो साल पर आपको ऐसा साल देखने को मिलता है। रूस-यूक्रेन लड़ाई से पैदा हुई अनिश्चितता का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि स्थितियां सामान्य होने से पहले निराशा चरम पर पहुंच जाती है। उन्होंने कहा तब भी जियोपॉलिटिक्स, ऑयल प्राइसेज और इनफ्लेशन की वजह से निराशा चरम पर थी। लेकिन, सितंबर-अक्तूबर से स्थितियां सामान्य होने लगीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *