Suvendu Adhikari PM Modi; West Bengal CM Oath Ceremony Photos | Amit Shah Dilip Ghosh Agnimitra Paul News Junction

2de8gbik modi suvendu 625x300 09 may 26
  • Hindi News
  • National
  • Suvendu Adhikari PM Modi; West Bengal CM Oath Ceremony Photos | Amit Shah Dilip Ghosh Agnimitra Paul BJP MLA

पश्चिम बंगाल में BJP की पहली सरकार बन गई है। सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को CM पद की शपथ ली। शपथग्रहण से पहले PM नरेंद्र मोदी और सुवेंदु ने रोड शो किया। समारोह में मोदी ने पार्टी के कार्यकर्ता के पैर छुए। वहीं, योगी आदित्यनाथ ने सुवेंदु को गेरुआ गमछा ओढ़ाया।

शपथग्रहन के टॉप 6 मोमेंट्स…

1. मोदी ने बंगाल की जनता को नमन किया

Comp 2 10 1778310889

शपथग्रहण समारोह के आखिर में PM नरेंद्र मोदी ने मंच से परेड ग्राउंड में मौजूद लोगों को धन्यवाद किया। इस दौरान वे मंच पर घुटनों के बल बैठे और जनता को प्रणाम किया।

2. पीएम मोदी ने मंच तक रोड शो किया

Czzbfsb 11778305660 1778309378

पीएम मोदी परेड ग्राउंड में रोड शो किया। वे ग्राउंड की एंट्री से मंच तक एक खास रूप से बनाए गए रथ में गए। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक और सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद थे। उस वक्त ग्राउंड पर करीब 1 लाख लोग मौजूद थे।

3. PM मोदी ने भाजपा कार्यकर्ता के पैर छुए

Comp 8 161778305650 1778309782

शपथ ग्रहण से पहले मंच पर PM नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल BJP के सबसे बुजुर्ग कार्यकर्ताओं में से एक माखनलाल सरकार के पैर छुए। 98 साल के माखनलाल सरकार 1952 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर में तिरंगा फहराने गए थे, जहां आंदोलन के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

4. सुवेंदु ने शपथ के बाद PM का अभिवादन किया

Comp 10 2 1778310657

सुवेंदु अधिकारी ने बांग्ला में ईश्वर के नाम पर शपथ ली। शपथ के बाद वे PM नरेंद्र मोदी के पास गए और झुककर प्रणाम किया। पीएम मोदी ने उनकी पीठ थपथपाकर शुभकामनाएं दीं।

5. यूपी के सीएम योगी ने सुवेंदु को गमछा ओढ़ाया

Comp 101 Ds 1778310439

सुवेंदु अधिकारी ने शपथ लेने के बाद मंच पर मौजूद सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों का अभिवादन किया। इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें गेरुआ गमछा ओढ़ाया।

6. विधायक खुदीराम टुडू ने आदिवासी पोशाक में शपथ ली

Comp 11 Sadv Cx Sdafbhn 1778311870

पहली बार विधायक बने खुदीराम टुडू आदिवासी पोशाक में शपथ लेने पहुंचे। उन्होंने गले में BJP का गमछा और सिर पर पीला गमछा बांध रखा था। पेशे से शिक्षक खुदीराम टुडू रानीबांध सीट से पहली बार विधायक बने हैं।

Location7 11777907560 1778311830

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आ चुके हैं। बंगाल में भाजपा की जीत का जश्न दिल्ली तक मनाया गया। दिल्ली में PM मोदी बंगाली पोशाक में BJP हेडक्वार्टर पहुंचे।

खबरें और भी हैं…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *